सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में नामजदों ने नाली के विवाद में एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रतनपुर निवासी शिवकरन पुत्र लाखन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की सुबह 8.30 बजे करीब गांव के ही शिव सिंह पुत्र लाखन सिंह अँकुरेन्द्र व दीपेन्द्र पुत्रगण शिव सिंह नाली के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उनकी पुत्रवधू गीता देवी तथा उनके छोटे भाई की पत्नी मीना पत्नी धर्मवीर आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












