युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में नामजद ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बाजिदपुर निवासी अनिकेत पुत्र सतीशचन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की रात्रि 9.10 बजे करीब गांव के ही सचिन शर्मा पुत्र सतीश शर्मा उसे व उसके भाई हर्षित के साथ बेवजह गाली गलौज कर रहा था। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर कड़े से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment