सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में रुपए के लेन देन को लेकर नामजद ने एक दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला रोशनगंज निवासी सुमित गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता ने दी तहरीर में कहा है कि वह 11 अगस्त की दोपहर को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी नामजद मिस्त्री रुपए के लेन देन को लेकर गाली गलौज करता हुआ आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।












