बिजली की लाइन में फॉल्ट से दो घंटे आपूर्ति, ठप्प लोग रहे परेशान

कस्बा और ग्रामीण अंचलों में हो रही विद्युत आपूर्ति मुख्य बिजली की लाइन में अचानक तकनीकी खराबी आ आ जाने के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत कर्मियों ने तकनीकी खराबी को दूर की तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।
बुधवार को मिली जानकारी क अनुसार दोपहर के समय मुख्य फीडर से जुड़ी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार स्पार्किंग के साथ तकनीकी खराबी आ गई। फॉल्ट होते ही सुरक्षा के लिहाज से बिजलीघर से आपूर्ति बंद कर दी गई। देखते ही देखते कस्बे के बाजार, आवासीय मोहल्लों और सरकारी दफ्तरों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पानी की मोटरें न चलने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। फॉल्ट की सूचना मिलते ही बिजलीघर के अवर अभियंता और लाईनमैन अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत प्रभावित क्षेत्र का गश्त कर फॉल्ट की सटीक जगह की पहचान की। भीषण गर्मी और तेज धूप की परवाह किए बिना बिजली कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर लाइन पर चढ़कर मरम्मत का काम शुरू किया। करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तारों और इंसुलेटर को दुरुस्त किया तब जाकर आपूर्ति सुचारू की गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी और लोड बढ़ने की वजह से लाइन में फॉल्ट आया था। कर्मचारियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया और समय रहते आपूर्ति बहाल कर दी गई।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment