तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय रुहेरी के प्राथमिक विद्यालय रुहेरी में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया और दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम की गुणवत्ता को स्वयं खाना खाकर परखा।
बुधवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में यह नियमित नियम है कि प्रत्येक दिन बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को सबसे पहले स्वयं अथवा विद्यालय का कोई एक अध्यापक ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता की जांच करता है, उसके पश्चात ही वह भोजन बच्चों को परोसा जाता है। प्रधानाध्यापक की इस पारदर्शी और सतर्क कार्यशैली से प्रभावित होकर खंड शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने उनकी जमकर सराहना की। अधिकारियों ने विद्यालय के अन्य शैक्षणिक एवं साफ-सफाई के प्रबंधों का भी जायजा लिया और शिक्षकों को बच्चों के भविष्य को लेकर इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।









