ब्रज प्रसिद्ध श्री रेवती मईया मेला का शुभारंभ 15 अगस्त को : होंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम: तैयारियाँ पूर्ण: संयोजक घोषित

हाथरस। ब्रज प्रसिद्ध व ऐतिहासिक मेला श्री रेवती मईया का शुभारंभ हरियाली तीज 15 अगस्त से होगा। 23 अगस्त तक चलने वाले मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री रेवती मैया मेला महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साथ ही कार्यक्रमों में शहर की धर्म प्रेमी जनता को आमंत्रित किया गया है।। ब्रज प्रसिद्ध व ऐतिहासिक मेला श्री रेवती मईया का शुभारंभ को लेकर मेला संचालक डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया है कि इस वर्ष श्री रेवती मईया मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी दीपक बूटिया एवं निर्देशक मंडल ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन गौड़ एडवोकेट, डॉ. विकास शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित व लाफ्टर शो के संयोजक रहे विकास भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले,समन्वयक अनिल कश्यप एवं मुख्य व्यवस्थापक धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट एवं कार्यक्रम संचालक डॉ. नीरज वार्ष्णेय को बनाया गया है। इनकी उपस्थिति में मेले में होने वाले कार्यक्रमों के संयोजको की घोषणा की गई है।। मेला संचालक अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया है कि रेवती मईया मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। किला प्रांगण श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर आयोजित मेला श्री रेवती मईया न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत करता है। यह मेला भक्तों की आस्था, संस्कृति व सुहाग का प्रतीक है। रेवती मईया मेला में होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त कर दिये गए हैं।


उन्होंने बताया है कि हरियाली तीज 15 अगस्त को देहरी पूजन व मेला उदघाटन सायं 6 बजे जिसके संयोजक भाजपा के जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित एवं भक्ति संगीत सम्मेलन सायं 7 बजे से संयोजक मंजू शर्मा बीएम जागरण पार्टी, फूल बंगला संयोजक आशीष पंडित, 16 अगस्त नृत्य प्रतियोगिता (सपनों की उड़ान) सायं 7 बजे से संयोजक नवीन कुशवाहा व सह संयोजक आशू आंधीवाल तथा निर्देशक डॉ. नीरज वार्ष्णेय, 17 अगस्त नाग पंचमी को महाभिषेक प्रातः 7 बजे व कवि सम्मेलन रात्रि 8 बजे से संयोजक आशुकवि अनिल बौहरे, 18 अगस्त सांस्कृतिक संध्या सायं 7 बजे से संयोजक आर.एंड.बी. डांस क्लासेज, 19 अगस्त खाटू श्याम संध्या सायं 7 बजे से संयोजक प्रमोद दहलवी, 20 अगस्त क्विज प्रतियोगिता सायं 7 बजे से संयोजक ताराचंद माहेश्वरी, 21 अगस्त धर्म सम्मेलन सायं 7 बजे से संयोजक बी.के.भावना बहन, 22 अगस्त रसिया रात्रि 8 बजे से संयोजक मनोज विजेंद्र शर्मा, 23 अगस्त समापन एवं सम्मान समारोह व प्रसाद वितरण सायं 7 बजे संयोजक ऋषि वार्ष्णेय व अनिल वार्ष्णेय मशीन वाले (भारत विकास परिषद) कार्यक्रम होंगे।। इस मौके पर मंदिर सेवायत पं. मधुसूदन वेदांत चतुर्वेदी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, राम गुप्ता प्रेस वाले, अशोक कुनाल गुड वाले, मुकेश जेवरी, कैलाशचंद्र एडवोकेट, सुरेशचंद्र अग्रवाल (फेम), दीपांशु बूटिया, डॉली पहलवान, मोहित वार्ष्णेय मेला मीडिया, प्रशांत बग्गा, सचिन अग्रवाल साड़ी वाले, अरविंद अग्रवाल, बबलू खादी वाले आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment