पुलिस कप्तान ने कोर्ट मोहर्रिर एवं थानों के कोर्ट पैरोकारों के साथ की न्यायालय कार्यवाहियों की समीक्षा

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग कक्ष मे समस्त कोर्ट मोहर्रिर एवं थानों के कोर्ट पैरोकारों के साथ कार्यवाही की समीक्षा की गई और मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिग कक्ष में कोर्ट मोहर्रिर एवं समस्त थानों के कोर्ट मोहर्रिर के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय योगेंद्र कृष्ण नारायण व समस्त कोर्ट मुहर्रिर, समस्त थानों के कोर्ट पैरोकार आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे । इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद व गैर जनपद से सम्बन्धित न्यायालय की आदेशिकाओं की तामीला के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की कई एवं सजा व रिहा तथा न्यायालय में उपस्थित कराये गए गवाहों के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई । महिला सम्बन्धी अपराध एवं पोक्सो एक्ट एवं अन्य संगीन धाराओं में पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को दोषसिद्ध कराते हुए अधिकाधिक सजा करायें ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि समस्त थानों के टॉप-10 अपराधियों के चिन्हित अभियोगों में प्रभावी पैरवी करने एवं जनपद स्तर पर चिन्हित माफियाओं के अभियोगों में गवाहों की गवाही प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये गये । न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं की तामीला बजातखास तामील करायें, जिससे गवाह समय से न्यायालय में उपस्थित हो सकें । कोर्ट पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं को स्वयं प्रोसैस रजिस्टर एवं थाने पर आर्डर बुक में अंकित करेंगे ।। मीटिंग में कर्मचारीगण को बताया गया कि न्यायालय द्वारा यदि किसी मुकदमे से सम्बन्धित माल तलब किया जाता है तो उसे प्रत्येक दशा में समय से उपस्थित कराना सुनिश्चित करें । साथ ही बताया गया कि पैरोकारों को न्यायालय से प्रतिदिन सजा हुए अभियुक्तों का विवरण मानीटरिंग सेल को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment