वंदना निर्भय एड. बनीं रेलवे अधिवक्ता: वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी की नेकी की दुकान ने किया स्वागत

हाथरस।वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान की विधि प्रकोष्ठ की नगर संयोजक वंदना निर्भय एडवोकेट के रेलवे अधिवक्ता नियुक्त होने पर उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
जनपद के लिए हर्ष है कि वंदना निर्भय एडवोकेट को उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक (विधि) कार्यालय द्वारा जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय में रेलवे की ओर से वादों की पैरवी हेतु रेलवे अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति उनके विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं दक्षता का सम्मान है। इस उपलब्धि पर अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी l। स्वागत समारोह में संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट, अर्चना शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नैना शर्मा, मनीष चांदगोटिया, राहुल गर्ग, मनीष कौशिक एडवोकेट, मयंक कौशिक एडवोकेट आदि मौजूद थे l

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment