स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा चलायेगी हर घर तिरंगा यात्रा अभियान

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान: घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराएंगे तिरंगा

हाथरस-6 अगस्त।भाजपा जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है। प्रत्येक वर्ष सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ इस उत्सव में भाग लेते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को इस तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है।

उन्होने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करनी हैं। युवाओं और महिलाओं की इस अभियान में सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। अभियान की सफलता के लिए सभी मंडलों में बैठक आयोजित की जाएगी। हर्षवर्धन आर्य ने बताया के 12 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापक तिरंगा यात्राएं समाज के सभी वर्गों को लेकर निकाली जायेंगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।प्रत्येक मंडल में युद्धवीरों, शहीदों , देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों, पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मंच एवं सभागार में प्रमुख पदाधिकारियों में तिरंगा अभियान के संयोजक बृजेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री सुश्री प्रीति चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम एवं अविनाश तिवारी, जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित बघेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, महामंत्री डॉ. योगेंद्र गहलौत, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया ,अभियान के सह संयोजक विष्णु बघेल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक , मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप शाह , मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment