माध्यमिक शिक्षकों ने लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को भेजा सशक्त ज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय पक्ष) के तत्वावधान में प्रान्तीय संगठन के निर्देशानुसार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता व जिला मन्त्री डॉ. पंकज कुमार जैन के नेतृत्व मे ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है ।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय पक्ष) ने ज्ञापन में पेंशन को बहाल करने, प्रधानाचार्य /प्राधानाध्याक की तदर्थ पदोन्नति, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982(यथा संशोधित) की धाराओं क्रमशः 12,18 व 21 को पुर्नस्थापित करना, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के साथ साथ सम्मान जनक मानदेय का भुगतान ,वर्ष 2000 के पूर्व व पश्चात नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का विनयमितीकरण आदि मांगें शामिल हैं।
ज्ञापन देते समय प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय हिमांशु, समन्वयक प्राचार्य डॉ़. दीपक जैन, उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल प्रसाद, डी. पी. सिंह , मुदित जैन आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment