दून स्कूल को 2026- 29 के लिए मिला ब्रिटिश काउंसिल का अंर्तराष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार:हर्ष

हाथरस। दून पब्लिक स्कूल के लिए 29 जुलाई का दिन गौरव, उपलब्धि और अंतरराष्ट्रीय पहचान का स्वर्णिम दिवस बन गया।जब विद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय पुरुस्कार जो अब (रेकोग्निशन ऑफ इंटरनेशनल डाइमेंशन इन स्कूल्स) यानि कि ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित रिड्स (आरआईडीएस ) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ष 2026 से 2029 तक तीन वर्षों के लिए प्रदान किया गया है।।
नई दिल्ली स्थित न्यू मेरिडियन होटल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे. के.अग्रवाल एवं रिड्स कोऑर्डिनेटर नम्रता अग्रवाल और रीटा शर्मा ने संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित अवार्ड एलिसन बैरिट एमबीई कंट्री डायरेक्टर ब्रिटिश काउंसिल इंडिया तथा दीप अधिकारी डायरेक्टर एग्जाम्स ब्रिटिश काउंसिल से प्राप्त किया।ब्रिटिश काउंसिल के इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देश भर के अनेक उत्कृष्ट विद्यालयों के बीच दून पब्लिक स्कूल का चयन होना विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय दृष्टि, वैश्विक शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा विद्यार्थियों में वैश्विक नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों का प्रमाण है।

समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष कर दक्षिण भारत, उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की उल्लेखनीय उपस्थिति थी। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ विद्यालयों के बीच दून पब्लिक स्कूल का आरआईडीएस अवार्ड हासिल करना पूरे जनपद के लिए भी गौरव का विषय है।

ब्रिटिश काउंसिल के आरआईडीएस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों यथा फ्रांस, साउथ कोरिया, सिंगापुर, नाइजीरिया, युगांडा, चाइना, हंगरी जैसे अनेक देशों की संस्कृति, कला, परंपराओं, विचारों और वैश्विक मुद्दों से जोड़ने के लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों एवं परियोजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन किया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण, सहयोग की भावना, सांस्कृतिक समझ, संवाद कौशल और अंतरराष्ट्रीय नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास किया।विद्यालय की इस उपलब्धि से यह संदेश स्पष्ट हुआ है कि हाथरस जैसे शहर का एक विद्यालय भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल विद्यालय को मिला एक अवार्ड नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन की दूरगामी सोच, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे जनपद के सभी सामाजिक लोगों और संस्थानों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।उन्होंने कहा, ब्रिटिश काउंसिल का आरआईडीएस अवार्ड प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसी वैश्विक दृष्टि प्रदान करना है, जिससे वे अपनी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हुए विश्व को समझ सकें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना सकें। यह सम्मान हमारी पूरी टीम के समर्पण, नवाचार और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।। प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि 2026–2029 के लिए आरआईडीएस की यह मान्यता विद्यालय को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक शिक्षण-अधिगम की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सभी सहयोगियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दून पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में और भी ऊँचाइयों तक ले जाना उनका संकल्प है।उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच दून पब्लिक स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई है।हाथरस की शैक्षिक उपलब्धियों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए प्रधानाचार्य जे.के.अग्रवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment