सोखना के शमशान घाट की दुर्दशा पर स्वापो टीम ने किया दौरा

श्मशान घाट के पुनर्निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास का संकल्प

हाथरस। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की शाखा की टीम ने ग्राम सोखना स्थित शमशान घाट का निरीक्षण कर वहां की जर्जर एवं बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। शमशान घाट की दुर्दशा की सूचना मिलने पर स्वापो पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि श्मशान घाट अत्यंत जर्जर अवस्था में है। यहां न तो अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त शेड की व्यवस्था है, न ही समुचित मार्ग, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के अभाव में क्षेत्रवासियों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के समय भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस दौरान स्थानीय सभासद टेकपाल कुशवाहा भी उपस्थित थे। उन्होंने स्वापो पदाधिकारियों को श्मशान घाट की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके जीर्णोद्धार एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास में सहयोग की अपील की, ताकि ग्रामीणों को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से स्थायी राहत मिल सके।


स्वापो पदाधिकारियों ने कहा कि अंतिम यात्रा जैसे अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक अवसर पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़े, यह अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। स्वापो इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं सुधार कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
निरीक्षण के दौरान स्वापो के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, केशव लाल अरोड़ा तथा सौरव वर्मा उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने एकमत से श्मशान घाट के पुनर्निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। तदुपरांत शमशान स्थल का समतलीकरण और सफाई करा दी गई है।स्वापो का मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक अंतिम विदाई का अधिकार है और इसके लिए शमशान घाटों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment