निःशुल्क जल वितरण के लिए सासनी दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था सम्मानित

मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था, के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री सदस्य रामगोपाल दीक्षित के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं ने उत्तर मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) अतुल कुमार मिश्र से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर संस्था द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क जल वितरण अभियान की उप महाप्रबंधक ने जमकर सराहना की। इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर उप महाप्रबंधक अतुल कुमार मिश्र ने पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित होने वालों में मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, संतोष कुमार तोमर (अध्यक्ष), त्रिलोकी नाथ गुप्ता (सदस्य), निर्भय कुमार गुप्ता (सदस्य) और लक्ष्मण कुमार शर्मा (सदस्य) मुख्य रूप से शामिल रहे। इस सम्मान पर संस्था के सदस्यों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment