सिकन्द्राराऊ में कांवड़ यात्रा को लेकर शराब की दुकानों को तिरपाल से ढका

सिकन्द्राराऊ। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बा में शराब, बीयर और भांग की दुकानें तिरपाल की आड़ में रहेंगी। कांवड़ यात्रा काे लेकर विशेष सतकर्ता बरती जा रही है। कावड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली मधुशाला की दुकानों के गेट तिरपाल से ढके जाएंगे। आदेश का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड एवं पंत चौराहे पर आज शराब एवं बीयर की दुकानों के ऊपर लिखे नाम तिरपाल से ढक दिए गए । इससे कांवड़ लेकर आने जाने वाले श्रद्धालुओ काे यह दुकानें नजर नहीं आएगी।

कांवड़ यात्रा के मार्गो पर यह नियम विशेष तौर पर लागू रहेगा। भगवान के प्रति आस्था रखने वाले लोग श्रावण मास में भोले बाबा पर जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज से कांवड़ लेने के लिए गंगा घाटों पर आते जाते हैं। उस दौरान लोगों को मार्ग में शराब, बीयर और भांग की दुकान दिखने पर अच्छा महसूस नहीं होता है।। इतना ही नहीं कांवड़ यात्रा मार्गों पर इन दुकानों पर शराब के शौकीन लोग हंगामा, दंगा आदि भी करने लगते हैं। जिससे कांवड़ियों को काफी परेशानी होती है। इस कारण शराब, बीयर की दुकानों के नाम तिरपाल से ढके रखे जाएंगे । इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने नया कदम उठाया है। शराब, बीयर, भांग के ठेकों को तिरपाल की आड़ में रखने का आदेश जारी किया है। उसी को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश का पालन कराने के लिए सभी शराब अनुज्ञापियों को कहा है। जिस पर अमल करते हुए आज कस्बा में शराब, बीयर की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment