मां बेटी को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़रा जहाँगीरपुर में नामजदों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कोड़रा जहाँगीरपुर निवासी रीतू पत्नी चरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जुलाई की रात्रि 9 बजे करीब गाँव के ही राजकुमार पुत्र दामोदर, राधा पुत्री दामोदर ,वनी सिंह पुत्र कालीचरन व दीपू पुत्र अमर सिंह ने मामूली कहासुनी होने पर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्री शिवानी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment