अल्ट्रासाउंड सेंटर की संचालिका से मशीन के नाम पर आरोपी ने की लाखों की ठगी

रुपए वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज कर दे रहा जान से मारने की धमकी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक अल्ट्रासाउंड की संचालिका से एक अल्ट्रासाउंड मशीन के नाम पर नामजद ने 49,28000 रुपए की धोखाधड़ी कर ठगी कर ली। आरोपी द्वारा पीड़िता को ना ही अभी तक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई। रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी । पीड़िता ने कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कमालपुर निवासी ज्योति यादव पत्नी सतीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका एक हितान्शी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर पीएसी रोड मारहरा एटा में स्थित है और वह उसकी स्वामिनी व संचालिका है । उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए एक अल्ट्रासाउन्ड मशीन एसएन मैडिकल सिस्टम गांव अटाली निकट वृद्धा आश्रम बल्लभगढ जिला फरीदाबाद से खरीदने के लिए मशीन के मालिक व डाइरेक्टर संदीप अत्रिश से बातचीत की । संदीप अत्रिश गत 28 मार्च 2025 को उनके घर गांव कमालपुर आया और 49,28,000 रुपए में मशीन का सौदा तय हुआ। मशीन का सौदा तय होने के बाद उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मारहरा से 32 लाख रुपए ऋण स्वीकृत कराया । उन्होंने 32 लाख रुपए आरोपी संदीप अत्रिश के कहने पर गत 21 अप्रैल 2025 को एसएन मैडिकल सिस्टम के अकाउन्ट में भेज दिए। शेष धनराशि 17.28.000 रुपए संदीप अत्रिश को उन्होंने अपने अपने आवास कमालपुर में 19 अप्रैल 2025 को नगद दिए।
आरोपी संदीप अत्रिश द्वारा धनराशि नगद प्राप्त करने की उन्हें रसीद भी प्रदान की गई तथा यह विश्वाश दिलाया कि दो से 3 सप्ताह के मध्य मशीन का स्टोलेशन कर दिया जायेगा। परन्तु मशीन नहीं भेजी। लगभग तीन माह बाद मशीन न आने पर पूछे जाने पर दो से तीन सप्ताह में मशीन स्टोलेशन कराने का फिर आश्वासन दिया गया । परन्तु मशीन की डिलेवरी नहीं दी गई। उनके द्वारा मशीन के लिए दी गई धनराशि आरोपी से वापस मांगी गई। जिस पर आरोपी संदीप ने उन्हें गाली गलौज कर रुपए वापस करने से मना कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment