हाथरस। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामू कुशवाहा द्वारा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का जिलाध्यक्ष युवा समाजसेवी एवं गांव रूहेरी निवासी भूपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है।
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा ने संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर कहा है कि उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त कर जो विश्वास एवं जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष एवं पूरे संगठन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।साथ ही मेरे जिलाध्यक्ष बनने के अवसर पर जिन सभी छोटे-बड़े भाइयों, वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं पहनाकर सम्मान किया है, मैं उन सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। यह स्नेह, सम्मान और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा है कि मैं संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं जनपद के समस्त कुशवाहा समाज बंधुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि समाज को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करूँगा।समाज के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा तथा किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटूँगा।









