हाथरस। ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा की गौरवशाली परंपरा को समर्पित श्री रामचन्द्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया और वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया। यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
श्री रामचन्द्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अतिथियों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और संस्कारों का मंदिर है। हम सभी मिलकर ज्ञान, सेवा और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ।
श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इण्टर कालेज का स्थापना दिवस वैदिक रीति से यज्ञ करके मनाया गया। पं. रूपराम शर्मा एवं अमर सिंह आर्य ने यज्ञ कराया । इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि गोयल , प्रबन्धक अजय कुमार गर्ग एवं कार्यवाहक प्रबंधक गोविंद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल , प्रबन्ध समिति सदस्य ध्रुव कुमार एवं विजयकृष्ण गर्ग , विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. नीतू यादव ,समस्त अध्यापिकाऐं, लिपिक वर्ग, कर्मचारी गण एवं छात्राऐं उपस्थित थे । इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और सभी का मन मोह लिया। अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया ।









