बूथ मजबूत,संगठन मजबूत, भाजपा मजबूत: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बोले : संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का आधार-हेमन्त

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास पर स्थित श्री बांके बिहारी फार्म हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत थे।जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह द्घारा की गई।बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का सफल संचालन अमित भारद्वाज एवं पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सैना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


भारतीय जनता पार्टी के हाथरस विधानसभा क्षेत्र के आयोजित विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत, सांसद अनूप प्रधान,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं सदर विधायक एवं निर्वतमान भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला सिंह माहौर समेत आदि ने संबोधित कर संगठन की मजबूती,आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है, जो प्रत्येक जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को पहुँचाने का कार्य करता है।संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का आधार है।बूथ मजबूत,संगठन मजबूत,भाजपा मजबूत है।


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत एवं सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत का अभिषेक शर्मा एवं अंकित गौड द्वारा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह का विवेक रावत मंडल महामंत्री एवं आकाश वाष्र्णेय द्वारा, सासंद अनूप प्रधान का विपुल लुहाड़िया एवं विशेष कर्दम द्वारा,सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का अभिषेक शर्मा एवं सहयोगियों द्वारा तथा अन्य मंचासीन अतिथियों का फूलमाला,पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।।
इस अवसर पर हाथरस विधानसभा के समस्त बूथ अध्यक्षगण,समस्त मंडल अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक,एवं पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment