विद्यालय के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर हुई गहन चर्चा

सासनी-विजयगढ़ रोड कोतवाली चैराहा स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक सुरेश चंद्र वर्मा (एडवोकेट) ने आचार्य-आचार्याओं के साथ एक महत्वपूर्ण संक्षिप्त बैठक की। बैठक में छात्र संख्या में वृद्धि और प्रभावी शिक्षण प्रणाली के माध्यम से विद्यालय के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर गहन चर्चा हुई।
शुक्रवार को आहूत बैठक में प्रबंधक सुरेश चंद्र वर्मा ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अध्यापक पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ अपने शिक्षक धर्म का पालन करें। उन्होंने विद्यालय के वंदना सत्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा परिसर में संस्कारक्षम वातावरण निर्मित करने पर विशेष बल दिया, ताकि यहाँ से शिक्षा प्राप्त करने वाले भैया-बहन समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करें और सच्चे राष्ट्रभक्त बनें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन पालीवाल, वरिष्ठ आचार्य धर्मवीर पाठक, नीरज कुमार, हरेंद्र कुमार, हरिओम शरण के साथ-साथ अनुपमा रानी, रोली, सीमा, भारती, खुशबू, मनी गुप्ता आदि आचार्या मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment