सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मुरसान के सादाबाद मार्ग पर गांव सोगरा के करीब बीती रात्रि को हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं सूचना पाकर परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।। बताया जाता है मृतक की पहचान टिंकू पुत्र रमेशचंद निवासी सिरसा का नगला थाना एत्मादपुर आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के बहनोई राजेश निवासी नगला बाबू, मुरसान ने बताया कि टिंकू अपने दो अन्य साथियों के साथ मुरसान क्षेत्र में आया था। दोनों साथियों ने ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। बताया जाता है गांव सोगरा के निकट टिंकू की बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल टिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।









