हाथरस। श्री अग्रवाल सभा के द्विवर्षीय चुनाव को लेकर सरगर्मियां में शुरू हो गई हैं और सभा के चुनाव को विधिवत तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव कमेटी घोषित की गई है और चुनाव कमेटी द्वारा सभा के चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।। श्री अग्रवाल सभा के आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले दिवार्षिक चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति के रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, विजय कृष्ण गर्ग, राकेश बंसल हींग वाले, दीपेश अग्रवाल सर्राफ तथा देवेंद्र गोयल रंग वालों ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव समिति द्वारा निर्वाचन को लेकर आवश्यक नियम तथा जानकारी जारी कर दी गई है।जिसके तहत मतदान जहां 16 अगस्त को आयोजित होगा। वही नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त है तथा एक अग्रबंधु केवल एक ही पद के लिए नामांकन कर सकता है। उन्होंने बताया है कि केवल वही व्यक्ति मतदान का पात्र है, जिसका स्वयं या अपनी फर्म का मतदाता सूची में नाम हो व उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। मतदान स्थल पर प्रवेश हेतु चुनावी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है और यह चुनाव प्रवेश पत्र किसी सदस्य को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है।। उन्होंने बताया है कि नामांकन के समय निर्धारित राशि जमा करनी होगी जो किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगी तथा अध्यक्ष पद हेतु 35 वर्ष से अधिक आयु होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया है कि श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री पदों पर चुनाव आयोजित होगा और किसी भी आपत्ति की स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।









