राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन कल: विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन कल 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम आरएलडी अमरीश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम आरएलडी के जिला संयोजक सुआ पहलवान करेंगे। कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया सहित हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज शाम जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जिला महासचिव बंटी भैया पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ आने की संभावना है। विधानसभा चुनाव से पहले यह कार्यकर्ता सम्मेलन सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। राष्ट्रीय लोकदल यहां से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment