हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आज जिला स्तरीय मलेरिया टीम द्वारा शहर के अरबन क्षेत्र बालापट्टी चौक मौहल्ला एवं ब्लॉक सिकन्द्राराऊ के अरबन क्षेत्र मौहल्ला नौखेल पाए वाली गली में मलेरिया केसों के सापेक्ष भ्रमण किया गया। जिसमें आशाओं के सहयोग से क्षेत्र में जाकर घर घर भ्रमण कर आम जन मानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया ।
इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा आमजनों से मच्छरों से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इत्यादि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त उक्त स्थानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्द्राराऊ एवं हाथरस अर्बन की चिकित्सीय टीम द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया । जिसमें ग्राम के बुखार से ग्रसित रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई और दवा वितरण का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त एंटीलार्वा दवा का छिड़काव, नाले नालियों की सफाई इत्यादि कार्य कराया गया।। जिला स्तरीय टीम में प्रदीप रावत जिला मलेरिया अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र ,अनंत कुमार आईएफडब्ल्यू इत्यादि उपस्थित थे।









