हाथरस । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) द्वारा गुरु पूर्णिमा एवं मुढ़िया मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे तथा रेल मंत्रालय भारत सरकार को भेजे ज्ञापन के बाद रेलवे द्वारा ट्रेनों के विस्तार का निर्णय लिया गया है।
ज्ञापन में स्वापो संस्था ने ट्रेन संख्या 55335/55336 कासगंज–मथुरा पैसेंजर ट्रेन का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार करने तथा मेले के दौरान अतिरिक्त रेल सेवाएं संचालित करने की मांग की थी, जिससे हाथरस, कासगंज, मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों से गुरु पूर्णिमा एवं मुढ़िया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।। स्वापो संस्था के जनहित में किए गए इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रेलवे प्रशासन ने 26 जुलाई से 29 जुलाई तक 55335/55336 कासगंज–मथुरा पैसेंजर ट्रेन का गंगापुर सिटी (जीजीसी ) तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 05307 कासगंज–मथुरा जंक्शन तथा 05308 मथुरा जंक्शन–कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन का भी 26 जुलाई से 29 जुलाई तक संचालन किया जाएगा।स्वापो संस्था ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए रेलवे प्रशासन एवं रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे हाथरस सहित पूरे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी और मेले में आवागमन अधिक सुगम होगा।
संस्था ने कहा है कि स्वापो भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
मांग करने वालों में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशवलाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबू), संरक्षक विजयकृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु), संरक्षक योगाचार्य रूपराम शर्मा , सुभाष गर्ग सिलिकेट वाले, रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मोहित गर्ग, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हींग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय (बीएमबी), भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, गौरव बंसल, मनीष मित्तल, पीयूष गुड़हा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, दीपक गोयल, गोपालदास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला , प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा , संजय अग्रवाल, आयोग दीपक आदि थे I









