सरस्वती महाविद्यालय में उ. प्र. स्थापना दिवस कार्यक्रम शुरू

हाथरस-19 जनवरी। सरस्वती महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों का आज से शुभारम्भ हो गया है। कॉलेज में 19 से 24 जनवरी तक शासन द्वारा निर्देशित स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा किया गया।। कार्यक्रम एनएसएस प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर कविताएं व भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रदेश के विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। जिनमें छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा महाविद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगामी वर्षों में महाविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुयेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक सामाजिक तथ्यों पर विचार व्यक्त किए।। इसी बीच महाविद्यालय के प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित, एनएसएस अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ. फौजिया सिद्दीकी, डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. राकेश बाबू एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment