सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के निकट 20 जून को ऑटो पलटने से घायल हुए युवक ने अज्ञात ऑटो के चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल युवक के पिता का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विजय कुमार पुत्र पप्पू माथुर निवासी गांव गंगागढ़ थाना सोरों जनपद कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह व उसके पिता 20 जून की सुबह 11:30 बजे करीब नगरिया मोड़ से एक ऑटो में सवार होकर सिकंदराराऊ आ रहे थे। ऑटो चालक ऑटो को तेज गति से चला रहा था। ऑटो में सवार पिता पुत्र ने ऑटो चालक से ऑटो को धीरे चलाने को कहा। किंतु उसने उनकी एक बात न सुनी । जैसे ही ऑटो गांव मुगलगढ़ी के समीप पहुंचा। तभी ऑटो का चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो बैठा । जिसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पिता पुत्र घायल हो गए। घायल युवक के पिता का उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में जारी है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment