सिकंदराराऊ। हसायन क्षेत्र के गांव श्यामपुर में गुरुवार को घर पर कार्य कर रहे एक 38 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ने लगी । आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह गांव श्यामपुर निवासी 38 वर्षीय महेश पुत्र हाकिम सिंह अपने घर में कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद महेश की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। घटना के बाद महेश के भाई ने सांप को पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद कर लिया। तत्काल परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन पकड़े गए सांप को भी अपने साथ ले गए। अस्पताल में सांप को देखकर चिकित्सक भी भौ चक्के रह गए। इसके बाद महेश का उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।









