
हाथरस-19 जनवरी। मकर संक्रांति के पर्व पर ठा. कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर रुई की मंडी पर आयोजित प्रसादी भंडारा वितरण के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी का स्वागत किया गया एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा भक्तजनों को प्रसादी भंडारा वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश रंगीला एवं अन्य प्रबुद्ध जन व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा कोठीवाल, देवेश कौशिक, कन्हैयालाल घी वाले, रमेश चंद्र ब्रह्मचारी,रिंकू अग्रवाल, मनोज वाष्र्णेय, आलोक बाष्र्णेय, पवन पौरुष, बांकेबिहारी वर्मा, मोनू वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा,संजीव कुमार वर्मा, शरद वर्मा के अलावा बहुत से
पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रसादी भंडारा वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते हुए सभी भक्तगणों को प्रसादी वितरण किया।









