खेत में धान की रोपाई कर रही महिला को सर्प ने डसा, हालत गंभीर रूदायन गांव की घटना, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर


गांव रूदायन में बुधवार को खेत में काम कर रही एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्प दंश के बाद महिला खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ी। खेत में काम कर रहे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रूदायन निवासी जय देवी (50) पत्नी करन सिंह बुधवार को अपने खेतों में अन्य ग्रामीणों के साथ धान की रोपाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे बैठे एक जहरीले सर्प ने उनके पैर में दंश मार दिया। जय देवी के चीखने की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे परिजन और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को सासनी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि सर्प का जहर शरीर में फैलने के कारण महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। स्थिति को बेकाबू होता देख उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। जहां जयदेवी का उपचार जारी है, ग्रामीण महिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment