हनुमान चौकी पर रात 9 बजे दिल्ली जाते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बलपूर्वक रोका

हाथरस। दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन के बीच बीती रात्रि को लगभग 9 बजे दिल्ली जाने के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय को बलपूर्वक हनुमान चौकी पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इसके बाद उन्हें चौकी के अंदर बैठाकर रोक कर रखा गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि उन्हें रोकने के संबंध में कोई लिखित आदेश, नोटिस अथवा स्पष्ट वैधानिक कारण नहीं बताया गया। उन्होंने इस कार्यवाही को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र रूप से आने-जाने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार देता है। यदि बिना किसी वैधानिक आधार के किसी राजनीतिक कार्यकर्ता को रोका जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस प्रकार की कार्यवाही से कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे और न ही जनता के मुद्दे उठाना बंद करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment