सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव रायपुर टप्पा मार्ग से एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है।
अगसौली चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र निरंजन अपने हमराहो के साथ क्षेत्र में गस्त में कर रहे थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर गांव रायपुर टप्पा मार्ग पर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम करन सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव रायपुर टप्पा थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।









