हाथरस। कुशवाहा समाज का विशाल सामूहिक विवाह समारोह भढ़रिया नवमी कल 22 जुलाई को शहर के नयाबांस रोड सीयलखेड़ा स्थित जैन बगीची पर आयोजित होगा और विशाल सामूहिक विवाह समारोह में कुशवाहा समाज के कई नवयुगलों को दांपत्य जीवन के बंधन में बांधा जाएगा।

श्री हरिहर प्रभात मंडल जरैया सासनी, श्री राम सेवा संकल्प संगठन एवं श्री कुशवाहा क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित विशाल सामूहिक विवाह समारोह कल 22 जुलाई को भड़रिया नवमी पर सुबह 10 बजे से नयाबांस रोड सीयल खेड़ा स्थित जैन बगीची पर आयोजित होगा। जिसमें कुशवाहा समाज के नवयुवकों एवं युवतियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर उन्हें दांपत्य जीवन के पवित्र बंधन में बांधा जाएगा।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा एड़. कातिब, महामंत्री सत्यप्रकाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया है कि कुशवाहा समाज के नवयुगलों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह कल 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से भड़रिया नवमी के पावन उपलक्ष्य में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि विशाल सामूहिक विवाह समारोह में विवाह की सभी रस्मों को विधिवत पूर्ण किया जाएगा। जिसमें जहां भव्य बारात चढ़त होगी, वहीं जयमाला का कार्यक्रम तथा स्वागत सम्मान एवं सात वचनों के पवित्र बंधन भांवर के साथ नवयुगलों को आशीर्वाद एवं विदाई देकर सामूहिक विवाह समारोह को भव्यता से संपन्न कराया जाएगा।। उन्होंने बताया है कि विशाल सामूहिक विवाह समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रमुख समाजसेवी एवं कॉलोनाइजर नाहर सिंह कुशवाहा, मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा तथा पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा, दीप प्रज्वलकर्ता के रूप में प्रेमरघु ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. पी.पी.सिंह, श्री हरिहर प्रभात मंडल जरैया सासनी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा तथा मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा भाग लेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट सासनी के मुख्य कार्यपालक चंदन सिंह कुशवाहा द्वारा की जाएगी। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद एवं गैर जनपद के कुशवाहा समाज की विभिन्न प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।। उन्होंने बताया कि इस मौके पर नवयुगलों को दान स्वरूप उपहार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कुशवाहा समाज के समस्त बंधुओ से कार्यक्रम में पहुंचकर नवयुगल दंपतियों को उनके नए जीवन की शुरुआत हेतु शुभाआशीष देने का आग्रह किया है।









