
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा में सोमवार देर रात बुआ के नाती की शादी में शामिल होने आए एक 25 वर्षीय युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई । युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गईं। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि कस्बा पुरदिलनगर निवासी भगवान दास का 25 वर्षीय पुत्र प्रिंस डीजे का कार्य करता था और अपनी बुआ के नाती की शादी में शामिल होने के लिए क्षेत्र के गांव चमरपुरा में आया था। मृतक के भाई शैलेंद्र ने बताया कि शादी समारोह के दौरान रात में अचानक बिजली चली गई थी। इस दौरान प्रिंस बिजली का तार जोड़ रहा था। तभी अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शादी समारोह में युवक की मौत से खलबली मच गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई । युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









