विशनेव ग्लोबल स्कूल ठुलई में हुई दो दिवसीय गुरु दक्षता कार्यशाला: दिये टिप्स

हाथरस-19 जनवरी। विशनेव ग्लोबल स्कूल ठुलई में दो दिवसीय गुरु दक्षता कार्यशाला का आयोजन सीबीएसई बोर्ड द्वारा किया गया। जो कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुर मित्तल की देखरेख में सफल रूप में सम्पन्न हुई।
उपरोक्त कार्यशाला में प्रथम रिसोर्स पर्सन डॉ. जगदीश शर्मा सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई एवं द्वितीय रिसोर्स पर्सन शिव नारायण हरि शर्मा थे। उपरोक्त कार्यशाला में कुल 40 शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग लिया। जिसमें विशनेव ग्लोबल स्कूल, ठुलई एवं ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक/शिक्षिका मौजूद थे।
कार्यशाला शिक्षक/शिक्षिकाओं के लिए उनके छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यकारी एवं उपयोगी रहे ऐसी शुभकामनाएं विशनेव ग्लोबल स्कूल ठुलई के संचालक पी. के. चौहान एवं चेयरमैन राहुल सिंह द्वारा दी गई। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन ने बताया कि एन.ई.पी.2020 से छात्र/ छात्राओं को क्या लाभ है और कैसे छात्र/ छात्राओं को इससे जोड़ा जा सकता है। साथ ही एन.सी.एफ. 2022 के बारे में भी विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की।

रिसोर्स पर्सन ने बताया कि शिक्षा के जगत में डिजिटल टूल का इस्तेमाल करके किस प्रकार छात्र/ छात्राओं को इसकी उपयोगिता बताकर शिक्षा से जोड़ा जा सकता है।साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि शिक्षा से छात्रों को जोड़कर यदि शिक्षा देनी है तो उसका जरूरत के अनुसार एवं प्रयोगात्मक होना अति आवश्यक है। क्योंकि इससे जो भी सीखने को मिलता है, वो जीवन भर काम आता है। साथ ही कार्यशाला में यह भी बताया गया कि छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा यदि देनी है तो शिक्षा में प्रतिस्पर्धा एवं छात्रों में महत्वाकांक्षा भी होनी चाहिए। यही वो चीज है जो छात्रों को प्रेरित करती है। साथ ही शिक्षक/ शिक्षिकाओं को आज के दौर में सीबीएसई के नियमों को और क्लास में अनुशासन का ध्यान रखते हुए किस प्रकार वो अपने आपको सबसे अलग करके अपने विषय पर छात्रों के लिए अपने आप को विशेष बना सकते है, इस पर विस्तृत में चर्चा हुई।सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने काफी ध्यानपूर्वक उपरोक्त कार्यशाला को किया गया।
कार्यशाला में सर्वश्री अंकुर मित्तल प्रधानाचार्य विशनेव ग्लोबल स्कूल ठुलई, महिमा राजपूत प्रधानाचार्य ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, विनीता सिन्हा, संगीता शर्मा, निशा सिंह, मोना शर्मा, प्रियंका उपाध्याय, गार्गी सिंह, गौरी शर्मा, हिमांगी सिंह, संतोष, मीनाक्षी श्रीवास्तव, पवन पौरुष, अमित सिंह, कुनाल जैन, वैष्णवी शर्मा, खुशबू सैंगर, यामिनी कुलश्रेष्ठ, पूनम कुमारी मधुबाला, डॉ.मृदुल सैंगर, नेहा अग्रवाल, रिया, शिप्रा पाठक, अनामिका सिंह, दिव्या सैंगर, शिखा सैंगर, दर्शना कुमारी, वर्षा वार्ष्णेय, प्राची गुप्ता, रोहिणी सैंगर, डौली सैंगर, पिंकी सैंगर, दीपिका कुमारी, स्नेहा ठाकुर, भरत कुमार, रोहित कुमार, मनुप्रिया, दीप गगन, रूपेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment