
सासनी-19 जनवरी। एक ई-रिक्शा चालक ने एक दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।। गांव रूदायन निवासी साहिल ने घटना की शिकायत करते हुए कहा है कि कोतवाली चौराहे के पास कथित दुकानदार के पास ई-रिक्शा ठीक कराने गया था। जिसमें दुकानदार नकली सामान डाल रहा था। जिसका मना करने पर दुकानदार ने उसकी पिटाई लगा दी है। पीडित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस पीडित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि साहिल की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।









