हाथरस। एडीएचआर के तत्वावधान में कस्बा मैण्डू में दूसरी बार विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 19 जुलाई रविवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया है कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में कस्बा मैण्डू में दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि विशाल रक्तदान शिविर 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे से कस्बा मेंन्डू स्थित श्री लाल सिंह सुशीला देवी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट पर आयोजित होगा।
शिविर संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत,गौरव पाठक,चैतन्य उपाध्याय बब्बी पंडित,नितिन वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह,आयुष शर्मा,सचिन कुशवाहा ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता को भी कई शारीरिक लाभ मिलते हैं। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, हृदय रोगों का खतरा कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुण्य कार्य में सहयोगी बनें। संयोजकों ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद कीमती है और समय पर रक्त न मिलने के कारण कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए हमें रक्तदान को एक आंदोलन बनाकर आगे बढ़ाना होगा।
एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि एडीएचआर केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला रहा है। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह समाज के प्रति हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।एडीएचआर टीम ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर को सफल बनाकर मानव सेवा में अपना योगदान दें।
शिविर की सफलता के लिए जिला महासचिव शेलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपवेश कौशिक समस्त पदाधिकारी लगे हुए हैं।









