सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में ससुरालीजनों ने विवाहिता व उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता की मां ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सायरा बेगम पत्नी अंसार कुरैशी निवासी मोहल्ला परिजादा बिलराम थाना ढोलना जनपद कासगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री रीनू की शादी जाहिद पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ के साथ 17 मई 2023 को शादी की थी। 20 जनु 26 की रात्रि को उनकी पुत्री रीनू ने फोन कर बताया उसके पति जाहिद व देवर शाहिद आए दिन उसे गाली गलौज करते है और जाहिद की दूसरी शादी कराने की बात करते हैं । तब पुत्री के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की बात करते हैं। अगले दिन 21 जून 26 की सुबह 11 बजे वह अपनी पुत्री रीनू की ससुराल पहुँची और अपनी पुत्री रीनू के ससुराल वालो को समझाया । परन्तु पति जाहिद, शाहिद पुत्रगण अनवार ,नदीम, नजमी ,शाहनबाज पुत्रगण सलीम, हिना ,रुकसार पुत्री अनवार ने एकराय मशवरा होकर उनके व उनकी पुत्री रीनू को गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी पुत्री रीनू पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों माँ बेटी घायल हो गई । आरोपियों ने उसे व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।









