सासनी-18 जनवरी। आगरा अलीगढ़ रोड स्थित सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सेवा परमो धर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गरीबों और मजलूमों को कंबल बांटे तथा सहभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आर.पी. सिंह द्वारा मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार चढाकर की गई। वहीं कार्रक्रम में करीब सौ से अधिक गरीब और असहाय लोगों कों कंबल बांटे गये और सहभोज कराया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा वशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। स्कूल के निदेशक अरुण सिंह ने सभी अतिथियों का पटका और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और उज्ज्वल भविष्य बनाने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पारूल सारस्वत, स्कूल स्टाफ और अन्य लोग उपस्थित रहे।










