हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा है कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी अब लगभग पूर्णता की ओर है और कार्यकारिणी पूर्ण होते ही पूरे जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।। .राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी के जिला महासचिव एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा है कि पार्टी की जिला कमेटी लगभग पूर्ण हो गई है तथा अब पूरे जिले में पार्टी संगठन द्वारा शहर के वार्ड-वार्ड जाकर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गांव-गांव व बूथों पर जाकर सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और जिले भर में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में पूरी तन्यता के साथ जुटने की अपील की है।












