हाथरस। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से श्री टीकाराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत महेवा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्राम पंचायत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 1000 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।।
इस अवसर पर संस्थान के प्रदेश महासचिव रामनरेश,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार, किशन गोपाल, आकाश कुमार, बंटी सिंह, कमल सिंह, लोकेश सिंह, विशाल कुमार सहित अनेक नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।









