एसडीएम के नेतृत्व में चला मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान

सासनी-18 जनवरी। तहसील ़क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इस संबंध में एसडीएम नीरज शर्मा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने का काम किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से उन मतदाताओं को मौका दिया जा रहा है जिनके नाम तकनीकी कारणों से मैपिंग में नहीं आ पाए हैं, वे अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। एसडीएम नीरज शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में जिन मतदाताओं के नाम अनुपस्थित या शिफ्टेड (एएसडी) श्रेणी की वजह से हट गए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम उसमें शामिल नहीं रहना चाहिए। इसी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment