हाथरस।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक आगरा में आहुत की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ व ग्राम, बस्ती तक मजबूत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मौहल्लों में मौहल्ला चालीसा आयोजित करने के लिए निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) पार्टी ब्रज क्षेत्र की आगरा में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजय शर्मा मौजूद थे।बैठक में मुख्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अरुण प्रताप शर्मा,जिलाध्यक्ष आगरा कशिश उपाध्याय,जिलाध्यक्ष एटा अशोक पाण्डेय,जिलाध्यक्ष हाथरस की अनुपस्थिति में जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने प्रतिभाग किया।
बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।वार्ड व बूथ लेबल पर जल्द से जल्द कमेटियां गठित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।साथ ही अपने-अपने जनपदों में मौहल्ला चालीसा कार्यक्रम करने के भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में हाथरस से जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के साथ जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित,जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर,जिला मंत्री प्रदीप शर्मा,जिला कार्यकरणी सदस्य जय नारायण शर्मा मौजूद थे।साथ ही हाथरस से गई पार्टी की पूरी टीम का स्वागत माला पहनाकर आगरा जिलाध्यक्ष कशिश उपाध्याय व उनकी पूरी टीम ने किया।









