दुकान बंद करने के दौरान शटर में उतरा विद्युत करंट, युवक हुआ घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा की पुरानी सब्जी मंडी के पीछे स्थित मार्केट में रविवार को दुकान बंद करने के दौरान शटर में अचानक विद्युत करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उसे हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी शाकिब रविवार की शाम 7:30 बजे करीब पुरानी सब्जी मंडी के पीछे स्थित अपनी कपड़े की दुकान को बंद कर रहा था। जैसे ही युवक ने दुकान का श को छुआ । तभी अचानक शटर में करंट दौड़ पड़ा। जिसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल उसे उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment