मोर्चा सभी विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से उतरेगा प्रत्याशी- आरेंद्र मिश्रा

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम )पार्टी के आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में बोले 
पूरे जनपद में संगठन को किया जायेगा मजबूत- जिलाध्यक्ष विजय शर्मा: सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ( राम) पार्टी की जिला कमेटी द्वारा आज कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन शहर के अलीगढ़ रोड गांधी पार्क स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला पर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्रज क्षेत्र प्रभारी मनोज शर्मा मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं.विजय कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय ने किया।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ( राम) पार्टी की जिला कमेटी द्वारा आज आयोजित कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बरेली आरेन्द्र मिश्रा बरेली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में हमारा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा 403 विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। कार्यक्रम में सचिन शर्मा मंडल अध्यक्ष बरेली भी उपस्थित थे और उन्होंने भी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी के लिए जीत का मंत्र दिया। इनके साथ-साथ केशव शंकर संस्थापक सदस्य व रजत मिश्रा संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महासचिव निशांत उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष को सर्वप्रथम श्री रामचंद्र जी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर सभी अतिथियों एवं जिलाध्यक्ष को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से लादकर व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में जनपद के समस्त पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा आदि ने एक-एक कर अपना अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकार बंधुओ से भी परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा के राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को पूरे जनपद में मजबूत किया जाएगा और संगठन से भारी संख्या में लोगों को जोड़कर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। उनके द्वारा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के अलावा जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा दीनू पंडित, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा राणा, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्राची उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, अतुल पंडित जिला मंत्री, भोला पंडित जिला उपाध्यक्ष, शुभम अग्निहोत्री युवा मोर्चा जिला मंत्री, सौरभ गौतम नगर अध्यक्ष सादाबाद, कृष्ण सिंह, देवेंद्र ठाकरे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, ललित शर्मा, कपिल शर्मा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, विपिन कुमार युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, यश पचौरी युवा मोर्चा जिला मंत्री आदि सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment