शराब ठेका के विरोध में महिलाओं का हंगामा: लगाया जाम

हाथरस। शहर के इगलास रोड पर गांव टुकसान स्थित एक देसी शराब के ठेके पर आज दोपहर महिलाओं और बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन व हंगामा करते हुए ठेके के सामने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया और काफी देर तक हंगामा हुआ।महिलाओं ने शराब के ठेके में तोड़फोड़ की और बगल की कैंटीन का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया जाता है इस दौरान ठेके के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि इस शराब के ठेके के कारण उनके क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और पुरुषों में शराब पीने की लत बढ़ती जा रही है।उन्होंने प्रशासन से ठेके को तत्काल हटाने की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।उनकी महिलाओं से नोकझोंक भी हुई। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिलाएं वहां से हटीं और सड़क पर लगा जाम खोला गया।। गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जहां महिलाएं शराब के ठेकों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके के कारण उनके गांव में काफी माहौल खराब हो रहा है और स्कूल आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को लोग गलत दृष्टि से देखते हैं। उक्त हंगामें को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment