अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दो युवक गंभीर घायल

सिकंदराराऊ । कस्बा के ईदगाह मोड़ के समीप बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद पीलीभीत निवासी गुड्डू और मुकेश बुधवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बा के पंत चौराहे से ईदगाह मोड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार ईदगाह मोड़ के निकट पहुंचे । तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने से बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment