भाजपा संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले
पूरा कश्मीर तिरंगा मय हो गया है- यतेंद्र शर्मा: कार्यक्रम संयोजक राजेश गुड्डू के नेतृत्व में अतिथियों का जोरदार स्वागत
हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पर आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छविचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया के संयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए अतुलनीय योगदान पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बदौलत कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के अंदर चारों तरफ विकास दिखाई दिया दे रहा है।पहले कश्मीर को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता था। आज कश्मीर का युवा विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। आज किसी की हिम्मत नहीं है जो कश्मीर के अंदर पत्थरबाजी करने का दुस्साहस कर सकें। पहले कश्मीर के अंदर पत्थरबाजियों के गैंग हुआ करते थे, जो अब कहीं ढूँढने से भी नहीं मिलते हैं। पहले आतंकवादियों के जनाजे पर जुलूस निकाला जाता था। आज किसी की हिम्मत नहीं है जो कश्मीर के अंदर अराजकता पैदा करने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज जम्मू से लेकर श्रीनगर तक रेलवे लाइन देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। जिससे हमारी सेना को जो कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था, उनका आवागमन अब सुगम हो गया है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदानकी वजह से आज कश्मीर का लाल चौक तिरंगे की लाइटों से जगमगाता रहता है। पहले पाकिस्तान के झंडे का कश्मीर में दिखाई देते थे, लेकिन आज पूरा कश्मीर तिरंगा मय हो गया है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर , विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्र प्रथम का विचार, अखंड भारत का संकल्प तथा उनके आदर्श हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की तथा मुख्य अतिथियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कार्यक्रम के संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया राजेश सिंह गुड्डु ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने किया।। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, शरद माहेश्वरी, सत्यपाल मदनावत, डौली माहौर , नानक चंद पचौरी, बृजेश सिंह चौहान, मुकेश चौहान ,मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, अविनाश तिवारी, संध्या आर्य, दीप्ति वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी प्रीति चौधरी, हरिशंकर राणा, विवेक गुप्ता, मुदित भारद्वाज, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, अंकुश गौड, सूरज शाह, संदीप शाह, अरुण चौधरी, लक्ष्मण प्रधान, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, जितेंद्र राजपूत, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, हाफिज शब्बीर अहमद, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, रजत चौधरी, नवनीत गौतम, नितिन गौतम, गौरव ठाकुर, अरविंद दिवाकर सुरेश अग्रवाल, दीपक मुद्गल, अभिषेक रंजन आर्य, प्रशांत शर्मा, गौरव ठाकुर, जितेंद्र प्रधान, अशोक गोला, रमन माहौर, ठा. सत्येंद्र सिंह, प्रदीप बंसल, विपुल सिंघानिया, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, पूजा शर्मा, अशोक कुमार, हेम सिंह ठेंनुआ, सुरेश चौधरी ,डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत, सुशील प्रभाकर, नवनीत गौतम, विवेक रावत, बंटी प्रधान, अमित भौतिका सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।









