काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का शहर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

हाथरस। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के पदभार ग्रहण करने हेतु प्रथम बार दिल्ली से लखनऊ आगमन पर यमुना एक्सप्रेस वे पर शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके अपने काँग्रेस साथियों के प्रथम स्वागत पॉइन्ट मथुरा कट पर पहुँचे और नवनियुक्त प्रभारी के स्वागत में ढोल नगाड़ों की गूँज ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कांग्रेस प्रभारी के आगमन पर फूलमालाओं, पँचशील व तिरंगी पट्टिका पहनाकर और फूलों के बुके व काँग्रेसजनों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीँ प्रभारी के साथ दिल्ली से चलकर आये प्रदेश चेयरमैन व बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, हरियाणा से राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, पश्चिमी यूपी के कार्यवाहक अध्यक्ष योगी जाटव, पूर्व प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया , यूपी संगठन महासचिव योगिता वर्मा का भी पँचशील पट्टिकाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीँ कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नारे लगाये।

स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके , प्रदेश सचिव अजावि विनोद सहयोगी, जिलाध्यक्ष अजावि चन्द्रभान सिंह एड., जिला उपाध्यक्ष अजावि रामनाथ सिंह, शहर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महासचिव योगेश बाबू, जुनैद एडवोकेट, सचिव राजकुमार, दीपक चौधरी, रोहित सिंह, शैलेश यादव, हेमन्त कुशवाहा, राजेश एडवोकेट, अकील अहमद, डॉ. दिनेश कुमार, आदि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment