
सिकंदराराऊ। बुधवार की तड़के आसमान में काले काले बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने लगी । बरसात होने से कस्बा में जगह जगह जलभराव हो गया । जिससे नगर पालिका द्वारा कराई गई नालों की सफाई की पोल खुल गई। जलभराव होने से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोग नाले नालियों के गंदे पानी के मध्य होकर गुजरे। बरसात होने से लोगो को भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी भारी गिरावट आई। दोपहर को निकली तेज धूप से उमस बढ़ने लगी। जिससे लोग परेशान नजर आए।
पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी । भीषण गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो रहा था। मंगलवार की रात्रि को उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल था। बुधवार की तड़के मौसम ने अचानक करवट बदल ली और देखते ही देखते आमसान में काले काले बादल छाने लगे । बादल छाने के कुछ देर बाद झमाझम बरसात होने लगी । बरसात होने से लोगो की भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली । बरसात होने से नाले नालियां चौक होने कारण उफान भरने लगे । नाले नालियों का गंदा पानी सड़को पर हिंडोले भरने लगा । नाले नालियों का गंदा पानी दुकानों एवं घरों में भर गया । कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, खिजरगंज, मटकोटा , नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड , रोशनगंज आदि स्थानो पर जलभराव हो गया। बरसात होने से कस्बा ताल तलैया का रूप धारण कर गया। जिससे लोगो को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। बरसात में बच्चे छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे ।









